Operation Sindoor को लेकर कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने की PM Modi की तारीफ, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Anil Shastri On Operation Sindoor: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) के पोते और कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री (Anil Shastri) ने सोमवार (26 मई) को कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा ही अपनी वीरता का परिचय दिया है. उन्होंने कहा, यदि कांग्रेस को लगता है कि विदेश में प्रतिनिधिमंडल भेजना पीआर स्टंट है, तो वह इसके लिए अपने नेताओं के नाम नहीं देती.
शास्त्री ने आगे कहा, “ये तो मानने वाली बात है कि पाकिस्तान ने भी परमाणु परीक्षण किया, लेकिन हम भी एक परमाणु पॉवर है, इसलिए हम भी हिम्मत करते हैं, वहां पर (Pakistan) जाकर, घुसकर अटैक किया गया, जो भी आतंकी कैंप थे, उस पर हमला किया गया और ये नहीं सोचा गया कि दुनिया पर इसका क्या असर होगा और इस पर क्या प्रतिक्रिया आएगी. ये इसलिए किया गया, क्योंकि हमारी जो सरकार है पीएम मोदी की, उनको अपने सैनिकों पर पूरा विश्वास था कि वे पूरी तरह से इस कार्रवाई में सफल रहेंगे.”

हर युद्ध में भारतीय सेना ने दिया है वीरता का परिचय- अनिल शास्त्री

अनिल शास्त्री ने कहा कि हमारी सेना ने हर युद्ध, चाहे वह 1965, 1971 या कारगिल हो, वीरता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है और देश की सरहदों को सुरक्षित रखा है. उन्होंने पहलगाम में धर्म पूछकर मारे गए पर्यटकों की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने उसका बदला लिया और पाकिस्तान को सबक सिखाया. उन्होंने विश्वास जताया कि अगर फिर कोई ऐसी घटना होती है तो सेना पूरी ताकत से जवाब देगी.
शास्त्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर शशि थरूर की मुखरता पर कहा, पूरी कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई में देश के साथ है और राहुल गांधी ने भी सर्वदलीय बैठक में यही स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष नुकसान और उपलब्धियों पर सवाल करता है, तो सरकार को स्पष्ट जानकारी देने में हिचकना नहीं चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि विदेशों में प्रतिनिधिमंडल भेजना पीआर स्टंट नहीं है. यदि कांग्रेस को यह आपत्ति होती, तो वह खुद अपने सांसदों के नाम नहीं देती.”
Latest News

Auto Sales July 2026: भारतीय ऑटो बाजार ने पकड़ी रफ्तार! SUV और EV की दमदार डिमांड से कई कंपनियों ने बनाया बिक्री का नया...

जुलाई 2026 में भारत के ऑटो सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Kia और Nissan ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की. SUV और EV की मजबूत मांग से कंपनियों की ग्रोथ को नई गति मिली.

More Articles Like This