तबाही मचाने को तैयार ‘मोंथा’ तूफान, यूपी-बिहार के साथ यहां भी बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां-कहां होगी बारिश?

Must Read

Cyclonic storm Montha : वर्तमान समय में बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम 24 घंटे में प्रलय ला सकता है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ में बदलने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी दी है कि ये तूफान अभी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किमी और चेन्नई से 780 किमी दक्षिण पूर्व में में केंद्रित है. बता दें कि मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के साथ और भी कई देश 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं. ऐसे में सावधानी बरतने के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

इस दौरान मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों में मौसम में परिवर्तन होने वाला है. इतना ही नही बल्कि 27 और 28 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम या रात को हल्की बूंदा बांदी या फुहारें पड़ सकती हैं, इसके साथ ही 29 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा.

यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यूपी में भी मौसम के मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. ऐसे में मौसम को लेकर आईएमडी ने 27 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है. फिलहाल को मौसम को देखते हुए उम्‍मीद जताई जा रही है कि प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं और दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय धुंध छाने की भी संभावना है.

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का बिहार में असर

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर बिहार तक पहुंचेगा. ऐसे में IMD ने 29 से 31 अक्टूबर के बीच बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जारी की है. लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों (गया, भागलपुर, पटना, मुज़फ्फरपुर) में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें :- Mumbai: अमित शाह आज मत्स्य पालकों को सौंपेंगे डीप-सी फिशिंग वेसल्स की चाबी

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This