झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए किस दिन होगा मतदान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assembly Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. दोपहर 3.30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी कर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया.

महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, मतगणना 23 नवंबर को होगी. इसी के साथ झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा. 13 नवंंबर को पहले चरण और 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी. 23 नवंबर को ही झारखंड में भी विधानसभा चुनाव की गिनती होगी.

यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

महाराष्ट्र और झारखंड में होने विधानसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में होने वाले उपचुनावों की तारीखों का भी ऐलान आज किया गया. उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. इसी के साथ उत्तराखंड में 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे. अगर वायनाड लोकसभा पर होने वाले उपचुनाव की बात करें तो यहां पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. सभी के नतीजे एक साथ 23 नवंबर को आएंगे.

Latest News

Prateek Yadav Last Rites Updates: लखनऊ में प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू, बैकुंठधाम पर दी जाएगी अंतिम विदाई

Prateek Yadav Last Rites Updates: लखनई के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी...

More Articles Like This