दिल्ली के अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bomb Threat in Delhi Hospital: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. एक बार फिर से दिल्ली में धमकी वाला ईमेल आया है. इस बार दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ईमेल के माध्यम से दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल को बम से उड़ाए जाने का धमकी मिली है. इस धमकी वाले ईमेल दोनों अस्पतालों को मिले हैं. ईमेल की जानकारी होने के साथ ही पुलिस मौके पहुंच गई है और जांच में लगी है.

कब आया ईमेल

जानकारी दें कि आज यानी रविवार दोपहर को दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है. अस्पताल से लोगों को बाहर निकाले जाने का काम किया जा रहा है. अस्पताल के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

लोगों में दहशत का मौहाल

धमकी भरे ईमेल के बाद से पुलिस एक्शन में आ गई. मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई है. दोनों अस्पतालों का तलाशी ली जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद मरीजों और तीमारदारों में दहशत का माहौल है. वहीं, अस्पतालों में भगदड़ मच गई है. मौके पह पहुंची ने स्थिति को नियंत्रित किया है. लोगों से धैर्य बनाए रखने की बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘ये चुनाव आपके और आपके भविष्य को बनाने वाला है..’, बंगाल के आरामबाग में बोले पीएम मोदी

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This