दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 4 की दर्दनाक मौत; 6 अस्पताल में भर्ती

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आने से अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि छह लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस के अनुसार, छह लोगों को बेसुध हालत में बाहर निकाला गया. फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

बेसमेंट में लगी आग, चार मंजिला इमारत में फैल गया धुआं

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग मुख्य रूप से बेसमेंट में लगी थी, जिसे दमकलकर्मियों ने वहीं नियंत्रित कर लिया. हालांकि, आग से निकला घना धुआं पूरी इमारत में फैल गया और चारों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया.

6 अस्पताल में भर्ती Delhi Mangolpuri Fire

धुएं के कारण फैक्ट्री के अंदर मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई. तीसरी और चौथी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से छह लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. हादसे में चार लोगों की जान चली गई. आग पर काबू पाने के बाद भी दमकल और पुलिस की टीमें इमारत में तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह गया हो.

फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार से होगी पूछताछ

डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है. फैक्ट्री मालिक को घटनास्थल पर बुलाया गया है. इसके अलावा ठेकेदार और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय फैक्ट्री में कुल कितने मजदूर मौजूद थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बेसमेंट में लगी थी, लेकिन उससे निकला धुआं ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया. इसी वजह से कई लोग बेहोश हो गए और राहत-बचाव कार्य में मुश्किलें आईं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, फैक्ट्री में आग लगने की खबर के बाद देर रात तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें- झारखंड: नक्सली अभियान के दौरान जंगल में मिले दो शक्तिशाली विस्फोटक, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

Latest News

NVS-03 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने इसरो को दी बधाई, बोले- नाविक सिस्टम होगा और मजबूत

NVS-03 Satellite Launch: भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इसरो ने स्वदेशी...

More Articles Like This