Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के टाइमिंग में बदलाव, DMRC ने दी जानकारी, जानिए वजह

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. इसकी जानकारी डीएमआरसी ने ट्वीट कर के दी. ये बदलाव केवल 12 नवंबर को होगा, यानी दीपावली के दिन मेट्रो संचालन की टाइमिंग में बदलाव रहेगा.

कब से चलेगी मेट्रो
आपको बता दें कि दिवाली के दिन मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किया है. 12 नवंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों पर रात 11 बजे के जगह रात 10 बजे आखिरी मेट्रो चलेगी. इसी के साथ डीएमआरसी के अनुसार मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी.

यह भी पढ़ें-

Dhanteras 2023: जानिए धनतेरस के दिन क्यों खरीदनी चाहिए झाड़ू, क्या है इसका महत्व और खास वजह

डीएमआरसी ने किया ट्वीट
जानकारी दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दिवाली पर आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा 12 नवंबर 2023 को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी. इस रविवार को सभी लाइनों/खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी.”

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version