Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो को भारत की सबसे आधुनिक और भरोसेमंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं में गिना जाता है. बता दें कि रोजाना लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और राजधानी के एक कोने से दूसरे कोने तक तेजी से पहुंचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ही समय पहले दिल्ली मेट्रो की चर्चा तब और बढ़ गई जब भारत में नॉर्वे की राजदूत ने खुद इसमें सफर किया और अपना अनुभव लोगों के साथ साझा किया.
जानकारी के मुताबिक, भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने हाल ही में दिल्ली मेट्रो में सफर किया और उन्होंने बताया कि यह उनका दिल्ली मेट्रो में पहला अनुभव था. इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर उन्होंने इस सफर की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने वीकेंड ट्रैवल की झलक लोगों को दिखाई.
पोस्ट पर लोगों ने दी अपनी राय
बता दें कि पहली बार नॉर्वे की एंबेसडर मे-एलिन स्टेनर ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मेट्रो को तेज, साफ-सुथरा और बेहद सुविधाजनक बताया. इस दौरान उनके इस पोस्ट को शेयर करते ही लोगों ने भी अपनी राय देनी शुरू कर दी और कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो की तारीफ की.
मेट्रो को बताया तेज और साफ-सुथरा
इसके साथ ही मे-एलिन स्टेनर ने अपने पोस्ट में लिखा कि दिल्ली मेट्रो शहर में यात्रा करने का एक तेज, साफ और बेहद प्रभावी तरीका है. इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें यह सफर काफी अच्छा लगा और यह शहर में घूमने का एक शानदार माध्यम है. उनका कहना है कि उन्हें यह काम पहले ही कर लेना चाहिए था. इसके साथ ही अब वह आगे भी दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल जरूर करेंगी.
यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो की तारीफ की
ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….दिल्ली मेट्रो नंबर वन है. इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली में हमें एक ही चीज अच्छी लगती है और वो है मेट्रो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली हमारा नंबर एक है, बेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मतलब दिल्ली.
इसे भी पढ़ें :- ‘अमेरिका को बेवजह युद्ध में धकेल दिया…’, ईरान संघर्ष को लेकर ट्रंप पर बरसे डेमोक्रेट हकीम जेफ्रीज

