Delhi News: ITO पर सीआर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 21 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire At Income Tax Office: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. नई दिल्ली स्थित आईटीओ पर आयकर की सीआर बिल्डिंग में मंगलवार को भीषण आग लगी है. आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. दूर से ही आग की लपटों को देखा जा सकता है. हालांकि, गनीमत इस बात की है कि इस आग के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

जानकारी के अनुसार ये आग पुराने पुलिस मुख्याल के सामने स्थित इमारत में लगी है. इस आग को लेकर अग्निशमक विभाग ने बताया कि दोपहर करीब 3:07 बजे इनकम टैक्स सीआर बिल्डिंग में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर 21 दमकल की गाड़ियां पहुंची.

आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है. इस आग को लेकर पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है. सोशल मीडिया पर आग से संबंधित कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है आग से बचने के लिए लोगों ने खिड़की के किनारे शरण ली.

Latest News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में होंगी शामिल, मित्र देशों के 70 जहाज होंगे मौजूद

IFR 2026 India: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को दो दिन के दौरे पर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम...

More Articles Like This