Weather Update: दिल्ली में तपिश के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी, पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका

Must Read

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां तेजी से पारा चढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है. IMD ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और शाम तक कुछ स्थानों पर ऊष्म लहर जैसी स्थिति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

अधिकतम तापमान की आशंका

IMD ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे बजे सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 223 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. CPCB के मुताबिक, AQI शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस 

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 243 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार शाम चार बजे तक पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई 226 (खराब) रहा था.

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी

CPCB के मानकों के अनुसार, AQI शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने सप्ताहांत में AQI के ‘खराब’ श्रेणी में बने रहने और उसके बाद सुधार के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने का जताया है.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने ‘मन की बात’ में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की उपलब्धि का किया जिक्र, जानिए क्‍या कहा ?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: परिवर्तिनी एकादशी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This