Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला में आज 10वें दिन ASI सर्वे शुरू, जानिए क्या बोला हिंदू पक्ष?

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhar Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला के ASI सर्वे का आज 10वां दिन है. सर्वे की टीम सुबह ही भोजशाला पहुंच गई है. सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है. सुरक्षा को देखते हुए परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात हैं. कल शनिवार को सर्वे टीम में पांच नए सदस्य भी शामिल हुए. जिसके बाद अब ASI सर्वे टीम के कुल सदस्यों की संख्या 22 हो गई है.

बता दें कि हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर फैसला सुनाते हुए इंदौर हाई कोर्ट ने  भोजशाला के 50 मीटर के दायरे में ASI सर्वे के आदेश दिया है. वहीं, भोजशाला के ASI के नौवें दिन धार कलेक्टर प्रियंका मिश्रा भी पुहुंची थी. सर्वे टीम के साथ हिंदू और मुस्लिम पक्ष दोनों ही मौजूद थे.

जानिए क्या बोला हिंदू पक्ष

धार भोजशाला में चल रहे ASI सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अंदर खुदाई के दौरान मिल रहे अवशेषों को संरक्षित किया जा रहा है. कुछ नए स्थानों को चिंह्नित किया गया है. संभावना है कि वहां भी खुदाई का काम शुरू होगा. टीम ने भोजशाला के 50 मीटर तक की परिधि का मेजरमेंट किया गया. इसी के पिछले हिस्से में टीम खुदाई भी कर रही है. भोजशाला के पिछले हिस्से में 3 स्थानों पर गड्ढे किए गए हैं. गर्भगृह के पीछे करीब 12 फीट तक गड्ढा किया गया है. इस गड्‌ढे के आधार पर ही भोजशाला की नींव तलाश की जा रही है.

गोपाल शर्मा ने बताया कि गड्‌ढे की लंबाई, चौड़ाई व गहराई को बढ़ाया जा रहा है. इसके साथ दो अन्य गड्ढे से मिट्टी हटाकर परीक्षण किया जा रहा है. साथ ही एएसआई की एक टीम ने भोजशाला परिसर में मौजूद हवन कुंड की जांच की है. प्रति मंगलवार को होने वाले सत्याग्रह के दौरान भी इसी कुंड में आहुति दी जाती है. ऐसे में टीम के सदस्यों ने कई तकनीकों का उपयोग करते हुए सर्वे किया.

जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

 

  • भोजशाला कों अंदर बाहर नापा गया मतलब लम्बाई चौड़ाई का मेजरमेंट मिलाया गया
  • भोजशाला के अंदर बाहर से मिट्टी के सेम्पल लिए गए
  • खुदाई करके निकाले गए पत्थरों के सेम्पल लिए गए, जिससे भोजशाला की उम्र पता की जा सके
  • कार्बन डेटिंग की गई
  • भोजशाला के अंदर मौजूद पत्थरों पर मौजूद कलाकृतियों कों रिकॉर्ड किया उनके सबूत लिए
  • भोजशाला के बाहरी हिस्से में अबतक 3 गड्डे खोदे गए एक गड्डे की गहराई 12 फ़ीट से अधिक हो गई
  • गड्डे से मिट्टी और पत्थर निकाले गए
  • नींव की खुदाई तक जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा
  • भोजशाला के बाहर कमाल मौला मस्जिद तक मार्किंग की गई
  • भोजशाला के बाहर कब्रिस्तान के सामने भी मार्किंग की गई
  • भोजशाला की छत कों नापा गया
  • ASI की सर्वे टीम में 9 एक्सपर्ट और बड़े अब कुल 25 सदस्यों की टीम हो चुकी
  • SSP लगातार सुरक्षा व्यवस्था कों लेकर भोजशाला का निरिक्षण कर रहे
  • आज सुबह 8 बजे से 10वें दिन का दिन का सर्वे करेगी टीम
  • कल रंगपंचमी थी फिर भी सर्वे जारी रहा था.
  • भोजशाला के बाहर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This