Dr APJ Abdul Kalam की 11वीं पुण्यतिथि आज, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dr APJ Abdul Kalam Death Anniversary: भारत आज अपने पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मना रहा है. इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘मिसाइल मैन’, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. रक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही राष्ट्र को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनका योगदान अभूतपूर्व है. उनकी दूरदर्शिता, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है.”

रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि Dr APJ Abdul Kalam Death Anniversary

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. अपनी दूरदर्शिता, स्वदेशी मिसाइल तकनीक और नवाचार से उन्होंने भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई. उनका सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार और युवाओं को प्रेरित करने का सतत् प्रयास देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

भजनलाल शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राजस्थान के भजनलाल शर्मा ने लिखा, “महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका अद्वितीय समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने तथा राष्ट्रसेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है. उनके आदर्श, विचार और कर्मनिष्ठ जीवन सदैव राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक बने रहेंगे.”

मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “देश को परमाणु शक्ति के रूप में सशक्त पहचान दिलाने में अहम योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अद्वितीय योगदान अविस्मरणीय रहेगा. बड़े सपने देखने और साकार करने की प्रेरणा युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी.”

सीएम धामी ने श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन. आपने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम बनाते हुए भारत को आत्मनिर्भर एवं सामरिक रूप से सुदृढ़ बनाने में अमूल्य योगदान दिया. आपके विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन सदैव भारत की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- मालदीव की स्वतंत्रता की 61वीं वर्षगांठ: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोहम्मद मुइजु को भेजा बधाई संदेश

Latest News

भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भावुक हुईं मीराबाई चानू, पीएम मोदी ने दी बधाई

Commonwealth Games 2026: भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई...

More Articles Like This