Earthquake: देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती, अफगानिस्तान में था केंद्र

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भूकंप के धरती कांपी। ये झटके पंजाब-हरियाणा और जम्मू में महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। अफगानिस्तान से 70 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में सुबह करीब 10.19 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी महसूस किए गए।

नुकसान की खबर नहीं

भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी राज्य में कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर आ गए थे।

Latest News

Nepal: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात में सुधार, कई इलाकों से हटा कर्फ्यू

Nepal Violence: नेपाल में दो समुदायों में बवाल हो गया था. नेपाल के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में सांप्रदायिक...

More Articles Like This

Exit mobile version