Earthquake in Jammu: भूकंप के झटकों से थर्राया जम्मू-कश्मीर, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: भारत के विभिन्न राज्यों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. जिस कारण से लोग डरे हुए है. वहीं, अब शुक्रवार, 12 जुलाई को दोपहर में करीब 12:26 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के इस तेज झटकों ने लोगों में खौफ भर दिया है. आइए जानते हैं भूकंप की तीव्रता और इसका केंद्र कहा था…

कितनी रही तीव्रता?

जम्मू कश्मीर में आए इस भूकंप के बारे में नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है. जम्मू कश्मीर में आए इस भूकंप का केंद्र बारामूला में जमीन से 10 किलोमीटर भीतर था. वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है.

क्यों आते हैं भूकंप?

दरअसल, धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण होता है. इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं.

यह भी पढ़े: UNGA: रूस-यूक्रेन जंग को लेकर भारत का तटस्थ रुख बरकरार, UN में पेश प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Latest News

नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट की बैठक, अमेरिका-ईरान समझौते पर होगी चर्चा

America-Iran deal: अमेरिका-ईरान के बीच डील की खबर इस समय सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच इजरायली मीडिया...

More Articles Like This

Exit mobile version