10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 मार्च को होगा मतदान, जानिए कब आएगा परिणाम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. ऐसे में इन सभी खाली सीटों पर 16 मार्च 2026 को  मतदान किया जाएगा, और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी.

बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं.

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल 

  • राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने की तारिख- 26 फरवरी 2026.
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 5 मार्च 2026
  • नामांकनों की जांच- 6 मार्च
  • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026
  • राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक.
  • मतगणना 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे शुरू होगी.
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख- 20 मार्च 2026.

किन-किन राज्यों की खाली हुईं कितनी सीटें

  • महाराष्ट्र: 7 सीटें
  • ओडिशा: 4 सीटें
  • तमिलनाडु: 6 सीटें
  • पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
  • असम: 3 सीटें
  • बिहार: 5 सीटें
  • छत्तीसगढ़: 2 सीटें
  • हिमाचल: 1
  • तेलंगाना: 2
  • हरियाणा: 2

महाराष्ट्र से कौन हो रहा रिटायर

  • डॉ. भगवत किशनराव कराड
  • डॉ. (श्रीमती) फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान
  • प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
  • शरदचंद्र गोविंदराव पवार
  • धैर्यशील मोहन पाटिल
  • रजनी अशोकराव पाटिल
  • रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से कौन हो रहा रिटायर

  • ममता मोहंता
  • मुज़िबुल्ला खान
  • सुजीत कुमार
  • निरंजन बिशी
  • तमिलनाडु
  • एन.आर. एलंगो
  • पी. सेल्वारासु
  • एम. थम्बिदुरई
  • तिरुची सिवा
  • डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू
  • जी.के. वासन

पश्चिम बंगाल से कौन होगा रिटायर

  • साकेत गोखले
  • ऋतब्रत बनर्जी
  • बिकाश रंजन भट्टाचार्य
  • मौसम नूर
  • सुब्रत बक्शी

असम से कौन हो रहा रिटायर

  • रामेश्वर तेली
  • भुवनेश्वर कलिता
  • अजीत कुमार भुइयां

बिहार से राज्यसभा में कौन होगा रिटायर

  • अमरेंद्र धारी सिंह
  • प्रेम चंद गुप्ता
  • रामनाथ ठाकुर
  • उपेन्द्र कुशवाहा
  • हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़ से कौन होगा रिटायर

  • कवि तेजपाल सिंह तुलसी
  • फूलो देवी नेताम

हरियाणा से कौन होगा रिटायर

  • किरण चौधरी
  • राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश से कौन होगा रिटायर

  • इंदु बाला गोस्वामी

तेलंगाना से कौन होगा रिटायर

  • डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी
  • के.आर. सुरेश रेड्डी

हर साल कराएं जाते है द्विवार्षिक चुनाव

 राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है. लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है.

इसे भी पढें:- भारत दौरे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा, विदेश मंत्रालय ने शेयर किया खास वीडियो

Latest News

पोषक तत्वों का खजाना है ये हरा पत्ता, दूर होंगी ये बीमारियां, आज से ही करें इस्तेमाल

Moringa Leaves Benefits : मोरिंगा के पत्ते, जिन्हें आम भाषा में सहजन या ड्रमस्टिक लीव्स कहा जाता है, आज...

More Articles Like This