‘मेरे प्यारे नरेंद्र मोदी, मैं आपकी दोस्ती के लिए…’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी को हिंदी में दिया फेयरवेल मैसेज

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा के लिए नीस पहुंचे थे. स्लोवाकिया की यात्रा के बाद पीएम मोदी जी-7 शिखर समिट के लिए एवियन पहुंचे और फिर वो पेरिस में आयोजित वीवा टेक्नोलॉजी समिट में शामिल हुए. पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पूरी करने के बाद अब पेरिस से भारत लौटने वाले हैं. वहीं, मैक्रों ने पीएम मोदी को हिंदी में एक फेयरवेल मैसेज दिया.

PM मोदी को हिंदी में दिया फेयरवेल मैसेज

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बीते दिन पीएम मोदी को हिंदी में एक फेयरवेल मैसेज दिया. उन्होंने कहा, “प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई. नीस, एवियन और पेरिस में आपका स्वागत करके मुझे बहुत अच्छा लगा. फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे.”

फ्रांस आपसे बहुत प्यार करता है G7 Summit 2026

इमैनुएल मैक्रों ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैंने सही कहा. मेरे प्यारे नरेंद्र मोदी, मैं आपकी दोस्ती के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. फ्रांस आपसे बहुत प्यार करता है. मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली लौटने से पहले आप पेरिस में इतने सारे दोस्तों के साथ हैं.” इसके अलावा मैक्रों ने ये भी कहा कि वो अगले साल फरवरी में भारत का दौरा करने की योजना बना रहे.

पीएम मोदी ने मैक्रों का जताया आभार

वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, फ्रांस की यह यात्रा बातचीत और नतीजों के लिहाज़ से बहुत व्यापक रही है. इसकी शुरुआत नीस में हुई, जहाँ ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसके बाद G7 के लिए एवियन और फिर पेरिस का दौरा हुआ, जहाँ मैंने ‘विवटेक 2026’ और एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, साथ ही कई CEO से भी मुलाकात की. पीएम मे आगे लिखा, मुझे मिले स्नेह और गर्मजोशी के लिए मैं अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों, फ्रांस की सरकार और वहाँ के लोगों का विशेष रूप से आभारी हूँ. आने वाले समय में भारत-फ्रांस की दोस्ती और भी मज़बूत होगी.

भारतीय समुदाय को किया संबोधित

इसके अलावा पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा, “पिछले 12 सालों में भारत का एक्सपोर्ट 35 गुना बढ़ गया है. देश में मोबाइल बनाने वाली यूनिट्स में 100 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन गया है. इस तेजी से हो रही तरक्की और विकास की वजह से भारत अब सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.”

एक चाय बेचने वाला इस पद तक पहुंचा है

पीएम मोदी ने आगे कहा, “यह भारत के लोकतंत्र की ही ताकत है कि एक चाय बेचने वाला इस पद तक पहुंचा है. पिछले 12 साल 140 करोड़ भारतीयों की अद्भुत क्षमता का प्रमाण रहे हैं.” उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत की GDP दोगुनी हो गई. साथ ही एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बढ़ोतरी हुई और 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले.

ये भी पढ़ें- शांति समझौते के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी, ‘तय शर्तों से डिगा ईरान तो दोबारा हमला तय’

Latest News

FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मेक्सिको, दूसरे लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया

FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-ए के मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0...

More Articles Like This

Exit mobile version