ISRO: भारत के पहले जियो-इमेजिंग सैटेलाइट ने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भरी उड़ान, देश की सीमाओं पर रखेगा नजर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Geo-imaging satellite: भारत ने अंतरिक्ष में अपने नए अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-05 ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 को आज तड़के 2:55 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर, एसएचएआर के दूसरे लॉन्च पैड से सफलतापूर्वक लॉन्च किया. EOS-05 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करने वाला भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है.

बता दें कि जीएसएलवी-एफ17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) की 19वीं उड़ान है. जीएसएलवी-एफ17 की पेलोड फेयरिंग 4 मीटर डायमीटर वाली ओगिव (कम्पोजिट) वर्जन है. यह रॉकेट ईओएस-05 सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा.

क्या है इस सैटेलाइट का उद्देश्य

2,367 किलोग्राम भार वाले इस सेटेलाइट का मुख्य उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप की लगभग रियल-टाइम, हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग उपलब्ध कराना है, जो आपदा निगरानी, कृषि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी.

 

Latest News

लाल निशान में खुला घरेलू शेयर बाजार, 366 अंक टूटा सेंसेक्स; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट

Sensex opening Bell: एशियाई बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी की...

More Articles Like This

Exit mobile version