गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में आतंकी एंगल की एंट्री! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट से मचा हड़कंप

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Police Chowki Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. शुक्रवार रात करीब 9 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए विस्फोट से परिसर में लगे कांच के दो पैनल टूट गए. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, धमाके के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें एक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद मामले में आतंकी एंगल की आशंका भी जांच के दायरे में आ गई है.

वायरल पोस्ट में तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिन्दुस्तान नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में कहा गया है कि संगठन ने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाते हुए यह कार्रवाई की है. इसमें मौजूदा सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखने के साथ घर, मस्जिद, धर्म और संस्कृति की रक्षा के नाम पर आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही गई है. हालांकि, पुलिस ने अब तक संगठन के इस दावे की पुष्टि नहीं की है.

सोशल मीडिया पर धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके को लेकर किया गया दावा ‘गाजी 2’ नाम के एक एक्स (X) अकाउंट से पोस्ट किया गया था. इस अकाउंट पर वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी कथित तौर पर तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिन्दुस्तान की बताई गई. इतना ही नहीं, पोस्ट के जरिए पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी भी दी गई.

पुलिस ने शुरू की जांच Ghaziabad Police Chowki Blast

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला संगठन वास्तव में इस घटना से जुड़ा है या फिर यह केवल दहशत फैलाने की कोशिश है. जांच के लिए उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है. फिलहाल, धमाके के कारण और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

पहले से मिल रही थीं हमले की धमकियां

वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट की घटना ऐसे समय हुई है, जब उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की आशंकाओं को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं. हाल ही में यूपी पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और शहजाद भट्टी से कथित तौर पर जुड़े एक मॉड्यूल का खुलासा किया था.

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने जानकारी दी थी कि इस मॉड्यूल से जुड़े आरोपी पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रच रहे थे. ऐसे में गाजियाबाद पुलिस चौकी पर हुए धमाके को भी जांच एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं. अधिकारी इस घटना के सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक धमाके और कथित मॉड्यूल के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास हैरी बॉक्‍सर US के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार, भारत लाने की भी प्रक्रिया शुरू

Latest News

कुशीनगर में हादसा: ट्रक से टकराई बस, बच्ची सहित दो यात्रियों की मौत, दस घायल

Kushinagar Accident: यूपी के कुशीनगर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एक लग्जरी बस और ट्रक की...

More Articles Like This