Govinda: आधी रात में बिगड़ी अभिनेता गोविंदा की तबियत, ले जाया गया अस्पताल, दोस्त ने बताया…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Govinda: अभिनेता गोविंदा की आधी रात में तबियत बिगड़ गई. वह घर में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर के दोस्त और उनके कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने एक समाचार पत्र को गोविंदा की तबियत के बारे में जानकारी दी.

गोविंदा के दोस्त और वकील ललित बिंदल ने अभिनेता के सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘कल शाम उन्हें डिसओरिएंटेशन अटैक हुआ. वो अपने घर पर थे, अचानक उनकी याददाश्त चली गई, जिससे वो भ्रमित हो गए और बेहोश हो गए. इस तरह के अटैक में व्यक्ति कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो देता है या सही से पहचान नहीं पाता कि वह कहां है और क्या कर रहा है. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, थोड़ी कमजोरी और बेचैनी भी महसूस हो रही थी.’

आगे उन्होंने बताया, ‘इसके बाद हमने पहले डॉक्टर से सलाह ली और दवा शुरू की लेकिन रात में वे फिर से बेचैन हो गए. तब मैंने उन्हें रात करीब 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया. वह फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं. सभी जरूरी जांच किए गए हैं, रिपोर्ट्स आना अभी बाकी है. डॉक्टरों ने रूटीन जांच भी किया है. हम डॉक्टर की अगली सलाह का इंतजार कर रहे हैं, उसी के बाद आगे का फैसला लेंगे.’

ललित बिंदल ने आगे बताया कि जब यह घटना हुई, तब परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘गोविंदा जी की पत्नी सुनीता जी शादी में गई हुई हैं और उस समय परिवार के बाकी सदस्य भी बाहर थे. अब सभी को सूचित कर दिया गया है और वे एक-एक कर वापस लौट रहे हैं.’

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version