‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, PM Modi की देशवासियों से अपील, DP में लगाएं तिरंगा

Har Ghar Tiranga: आज से देश भर में हर घर तिरंगा की शुरुआत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अत्यधिक प्रसिद्ध ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया. इसको लेकर पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा.”

पीएम ने अभियान को लेकर कहा कि यह हमारे देश और हमारे बीच के बंधन को और गहरा करेगा. उन्होंने देशवासियों से कहा कि हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक फोटो अपलोड करें. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा था, ‘तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है. प्रत्येक भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह करता हूं. तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें यहां अपलोड करें.’

उधर संस्कृति मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए लगभग 2.5 करोड़ राष्ट्रीय झंडे बिक्री के लिए डाकघरों में भेजे गए हैं. वहीं हर घर तिरंगा रैली को देश के विभिन्न हिस्सों में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.”

यह भी पढ़ें-

मोहब्बत की दुकान पर BJP का तंज, बेचा सेना का सम्मान, संविधान और गीता कुरान

Latest News

भारत में हेल्थकेयर GCC जॉब ओपनिंग 2026 में 67,000 पहुंची; 12 वर्ष तक के अनुभव वाले लोगों की मांग अधिक

भारत के हेल्थकेयर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) में नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. साल 2026 में...

More Articles Like This

Exit mobile version