Haryana: आप छोड़ चुके अशोक तंवर ने थामा BJP का दामन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana: आम आदमी पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद अशोक तंवर ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे.

तंवर के त्याग पत्र देने के बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी. शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में कुछ लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था. हालांकि, इसमें कोई बड़ा नाम शामिल नहीं था. इन समर्थकों को तंवर ने ही पार्टी में शामिल करवाया था. त्याग पत्र देने वालों में विंग के पदाधिकारी शामिल हैं.

मालूम हो कि तंवर ने बीते गुरुवार को आम आदमी पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे कांग्रेस और आप के गठबंधन को जिम्मेदार बताया था. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें सिरसा या लोकसभा से चुनाव में उतार सकती है. दोनों ही सुरक्षित सीटें हैं. इसलिए दोनों में से किसी एक सीट पर पार्टी उनके लिए विचार कर सकती है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This