Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ली विधायक पद की शपथ, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का काम रहेगा जारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) ने गुरुवार, 06 जून को करनाल से भाजपा विधायक के रूप में शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता (Gyan Chand Gupta) ने नायब सिंह सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई. इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद देता हूं. आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाएंगे.

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का काम रहेगा जारी

राज्य सरकार के पिछले 10 सालों के दौरान भ्रष्टाचार का कोई भी मुद्दा सामने नहीं आया. आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का काम जारी रहेगा. सीएम सैनी ने आगे कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत तमाम विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला है. कल विधायक दल और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की. हम आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता से साथ लड़ेंगे और बड़ी जीत हासिल करेंगे.

झूठ के दम पर चुनाव में बढ़त बनाने में कामयाब रही कांग्रेस

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस झूठ के दम पर चुनाव में बढ़त बनाने में कामयाब रही. कांग्रेस पार्टी ने झूठ का सहारा लेकर पूरा चुनाव लड़ने का काम किया. संविधान और आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया. कांग्रेस ने संविधान को अपमानित करने का काम किया. सीएम सैनी ने आगे कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को वास्तविक सम्मान भाजपा ने दिया है.

यह भी पढ़े: आईआरएस रामेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश RERA अपीलीय न्यायाधिकरण के मेंबर का संभाला पदभार

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version