‘हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं…’, हिंदी दिवस पर अपनों को भेजें ये संदेश

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hindi Diwas 2026: अपने देश में हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. भारतवासियों के लिए हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि देश के गौरव का प्रतीक है. हमारे देश में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी भाषा पूरे भारत को एक साथ जोड़ती है. हिंदी दिवस के खास मौके अगर आप अपनों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार मैसेज लेकर आए हैं…

ये भी पढ़ें- Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें इसका महत्‍व

Hindi Diwas 2026 Wishes

  1. विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
    इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी भाषा हमारी है.
  2. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं
    दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है.
  3. हम सब का अभिमान है हिन्‍दी
    भारत देश की शान है हिन्‍दी.
  4. भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
    मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं.
  5. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
    क्‍या प्रेम देश से होगा उसे,
    वही वीर देश का प्‍यारा है
    हिंदी ही जिसका नारा है.
  6. हिंदी दिवस पर हमने ठाना है
    लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
    हम सब का अभिमान है हिंदी
    भारत देश की शान है हिंदी.
  7. भारत के गांव की शान है हिंदी
    हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,
    मेरे हिन्द की जान हिंदी
    हर दिन नया वाहन हिंदी.
  8. वक्ताओं की ताकत भाषा,
    लेखक का अभिमान है भाषा,
    भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
    मेरी प्यारी हिंदी भाषा.
  9. हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
    लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
    हिंदी को आगे बढ़ाना है
    उन्नति की राह पर ले जाना है.
  10. कबीर का गायन है हिंदी
    सरल शब्दों में कहा जाए
    तो जीवन की परिभाषा है हिंदी.
  11. जैसे रंगों के मिलने से खिलता है बसंत,
    वैसे भाषाओं की मिश्री सी बोली है हिंदी.
  12. हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है
    हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है.
Latest News

‘होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले ईरान’, बढ रहे क्षेत्रीय तनाव के बीच चीन के विदेश मंत्री ने अराघची से किया अनुरोध

New Delhi: चीन ने ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की मांग की है. चीन के...

More Articles Like This