‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’, शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udham Singh Balidan Diwas: आज 31 जुलाई को महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें याद नमन कर रहा है. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन. हिम्मत और हौसले से भरी उनकी जीवनगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी.” उन्होंने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ शेयर किया, “न जातु शौर्यं पुरुषस्य भानुरस्तं गतो भवति कदापि शश्वत्। यथा पुनस्तपति दिवाकरोऽयं तथा पुनर्विक्रमते स वीरः॥”

सूर्य कभी स्थायी रूप से अस्त नहीं होता Udham Singh Balidan Diwas

पीएम मो अपने ‘सुभाषितम्’ में लिखा वीर पुरुष का शौर्य रूपी सूर्य कभी स्थायी रूप से अस्त नहीं होता. जैसे सूर्य फिर से उदय होकर तपता है, वैसे ही वीर पुरुष हर परिस्थिति के बाद पुनः अपने पराक्रम से विजय प्राप्त करता है.

ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सरदार उधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “महान क्रांतिकारी, शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, समरस, न्यायपूर्ण और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमारा प्रण है. उनका बलिदान और देशभक्ति सदैव प्रेरित करती रहेगी.”

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “अमर शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में नमन करता हूं. अद्वितीय साहस व पराक्रम के प्रतीक उधम सिंह जी ने जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए देशवासियों का लंदन में प्रतिशोध लेकर अंग्रेजी हुकूमत को दहशत में लाने का काम किया. साथ ही, गदर पार्टी के माध्यम से उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीयों के मन में आजादी की अलख जगाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्वाधीनता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद उधम सिंह का जीवन धैर्य, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. देश की आजादी के लिए उन्होंने जिस पराक्रम, शौर्य और वीरता का परिचय दिया, वह सदियों तक मां भारती की सेवा के लिए अनुकरणीय रहेगा.”

ये भी पढ़ें- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’, एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर PM मोदी ने Insta पर जारी किया Video

Latest News

Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स निफ्टी के हाल

Sensex opening bell: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला....

More Articles Like This