कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? क्या था कारण, 45 मिनट तक बचाने की हुई कोशिश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nana Patekar Death Reason: लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 75 साल की उम्र में अभिनेता ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. नाना पाटेकर इन दिनों गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्होंने गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 की सुबह 5:20 पर अपनी अंतिम सांस ली. अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने उनके निधन की पुष्टी की है. ऐसे में अभिनेता के फैंस ये जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या हुआ था और उनके अचानक निधन की क्या वजह है.

डॉक्टर ने की निधन की पुष्टि

अब तक नाना पाटेकर के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है, लेकिन मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने नाना पाटेकर के निधन की वजह बताते हुए कहा कि आज सुबह उनके घर में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा.

अचानक बिगड़ी नाना पाटेकर की तबीयत

नाना पाटेकर के निधन की खबर सभी के लिए इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि हाल ही में उन्हें एक कार्यक्रम में देखा गया था. नाना पाटेकर हाल ही में गोवा में पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की याद में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहीं बुधवार, 7 अक्टूबर को ही अभिनेता अशोक सराफ से जुड़ी एक रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई थी, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर से जुड़ा पुराना किस्सा शेयर किया था. ऐसे में अचानक निधन की खबर आने से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है.

नाना पाटेकर का चार दशक लंबा करियर

नाना पाटेकर के करियर की बात करें तो वह चार दशक से ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में एक्टिव रहे. नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया. अपने करियर में उन्होंने अंगार, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन और नटसम्राट जैसी फिल्मों में काम किया, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया. क्रांतिवीर में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया. उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले और 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था. उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This