‘किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं’, विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह का बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के जारी विरोध को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो वो सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं.

मैं सभी सवालों को जवाब दूंगा

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आप लिखकर दीजिए की चर्चा चाहते हैं, मैं जवाब दूंगा. गृह मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम लोग अमित शाह के भाषणों में इंटरेस्टेड नहीं है, हम जानना चाहते हैं कि किसने बच्चों को गोली चलवाई.

आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए Parliament Monsoon Session

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ”वो भी चर्चा करूंगा कि आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए. भारतीय जनता पार्टी की पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार, एनडीए की सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है. संसद वो चलने नहीं देते हैं.”

आज तीन बजे से चर्चा के लिए तैयार हैं

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सबसे पहले तो लापता, भाग गए और भगौड़े जैसी भाषा सुनाई दे रही है. उन्होंने कहा, ”विपक्ष संसद भवन को दोनों सदनों में चलने ही नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं. आज तीन बजे से लेकर कल तीन बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं. विपक्ष दो बजे तक एक पत्र लिख कर स्पीकर ओम बिरला को दे दे.”

सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है

उन्होंने कहा, ”आज तीन बजे से चर्चा शुरू हो जाएगी. कल दोपहर तीन बजे में जवाब दे दूंगा. मैं खुद चर्चा में बैठूंगा. अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है. सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. यह भी चर्चा करूंगा कि आपने सदन क्यों नहीं चलने दिया.”

ये भी पढ़ें- ‘आज भी मैं मां की कमी महसूस करता हूं’, कार्यक्रम के दौरान अपनी मां को याद कर भावुक हुए PM Modi

Latest News

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में सुमित नागल की करारी हार, बिना पदक के भारत का टेनिस अभियान समाप्त

New Delhi: सुमित नागल गुरुवार को यहां हिगाशियामा पार्क टेनिस सेंटर में पुरुषों के एकल क्वार्टर फाइनल में चीन...

More Articles Like This