IAF की 92वीं वर्षगांठ आज, PM Modi ने जवानों को दी बधाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Air Force: आज 8 अक्टूबर, 2024 को भारतीय वायु सेना अपना 92वां वर्षगांठ सेलिब्रेट कर रही है. इस मौके पर चेन्नई स्थित ताबरंम बेस में परेड और अन्य एयर शो आयोजित किए जा रहे हैं. भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो पोस्‍ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, हमारे बहादुर वायु योद्धाओं को वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं. हमारी वायु सेना उनके साहस और व्यावसायिकता के लिए प्रशंसित है. हमारे राष्ट्र की रक्षा में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है.

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है भारतीय वायु सेना

भारतीय वायु सेना अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है. इसकी आधिकारिक स्थापना 8 अक्‍टूबर, 1932 को हुई थी. तब से यह दिन पूरे देश में वायुसेना के ठिकानों पर एयर शो और परेड के साथ मनाया जाता है, जिसमें वायुसेना के कैडेट शामिल होते हैं.

Latest News

रूसी-इजरायली हथियारों से उठा भरोसा? अजरबैजान ने तैनात की चीनी मिसाइल

Azerbaijan Air Defence: पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान ने अपनी सीमा पर चीन के ताकतवर HQ-9BE एयर डिफेंस सिस्टम को...

More Articles Like This