भारत ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, रूस-चीन और यूके के रेलवे नेटवर्क से निकला आगे

Must Read

Indian Railways : भारतीय रेलवे ने रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.2% इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा कर लिया है. बता दें कि इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी है. इतना ही नही बल्कि भारतीय रेलवे वैश्विक स्तर पर भी कई विकसित देशों से आगे निकल चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में भारत की स्थिति यूनाइटेड किंगडम (39%), रूस (52%) और चीन (82%) जैसे देशों से कहीं बेहतर है, हालांकि सिर्फ स्विट्जरलैंड ही 100% इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ आगे है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि रेलवे, इलेक्ट्रिफिकेशन को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है. बता दें कि साल 2014 से पहले लगभग 60 सालों में सिर्फ 21,801 रूट किलोमीटर का ही इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था, ऐसे में 2014 से 2025 के बीच रिकॉर्ड 46,900 रूट किलोमीटर का इलेक्ट्रिफिकेशन किया गया है. जिनमें सेंट्रल रेलवे, नॉर्दर्न रेलवे, कोलकाता मेट्रो, ईस्टर्न रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे और कोंकण रेलवे शामिल हैं.

इन देशों में पूरी हुई इलेक्ट्रिफिकेशन की प्रक्रिया

बता दें कि नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे और साउथर्न रेलवे लगभग 98%, जबकि नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर और साउथ वेस्टर्न रेलवे लगभग 95% इलेक्ट्रिफिकेशन तक पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100% इलेक्ट्रिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जिनमें बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के साथ और भी कई राज्‍य शामिल है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में मौजूदा ब्रॉड गेज नेटवर्क का 100% इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा कर लिया गया है. इतना ही नही बल्कि बाकी देशों में इलेक्ट्रिफिकेशन पर काम जारी है.

रेल मंत्री ने किया स्‍पष्‍ट

इस दौरान स्‍पष्‍ट करते हुए रेल मंत्री ने ये भी कहा कि सभी नई लाइन और मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ ही स्वीकृत और बनाया जा रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जंगल की जमीन से जुड़ी स्वीकृतियों, भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम और कानून-व्यवस्था जैसी चीजों की वजहों से कुछ परियोजनाओं में समय लग सकता है.

इसे भी पढ़ें :- नेहरू पेपर्स विवाद: दस्तावेज ‘लापता’ नहीं, सोनिया गांधी के पास, केंद्र सरकार ने वापस लौटाने की मांग

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This