अपने कोच जसपाल राणा के निधन से टूटीं भारतीय शूटर मनु भाकर, किया ये भावुक पोस्ट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaspal Rana: शुक्रवार को खेल जगत को एक बड़ा झटका लगा. दरअसल, भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का निधन हो गया. उन्होंने महज़ 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. जसपाल राणा पिछले काफी दिनों से बिमार थे. उनके निधन पर भारतीय शूटर मनु भाकर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. बता दें कि जसपाल राणा की ही देखरेख में मनु भाकर ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं.

मनु भाकर ने किया भावुक पोस्ट

भारतीय स्टार शूटर मनु भाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने कोच जसपाल राणा संग कुछ तस्वीरें साझा की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “अपूरणीय क्षति। बता दें कि जसपाल राणा म्यूनिख में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप के बाद भारत आते समय फ्लाइट में बीमार हो गए थे. जिसके बाद उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Jaspal Rana का करियर बतौर खिलाड़ी और कोच यादगार रहा

जसपाल राणा भारत की ओलंपिक स्टार मनु भाकर के कोच थे. वो भारतीय पिस्टल शूटर्स के हाईपरफॉरमेंस कोच के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने अपने जीवन के आखिरी तीन दशक बतौर प्लेयर और कोच शूटिंग के खेल को समर्पित किए थे.  

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता रहे

बता दें कि जसपाल राणा ने 1990 के दशक में शूटिंग के खेल में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 4 बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. वहीं, उनके नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल रहे. इसके अलावा उन्होंने एक बार एशियन चैंपियनशिप जीती और 1994 में 25 मीयर पिस्टल स्पर्धा में वो जूनियर वर्ल्ड चैंपियन भी बनेशूटिंग के खेल में अहम योगदान देने के लिए उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार मिला. 1997 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया. वहीं, 2020 में उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया.

ये भी पढ़ें- ‘युवा भारतीय हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे’, PM Modi ने की नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा

Latest News

‘मैं नफरत का हकदार हूं…’, 370 रुपये बिरयानी विवाद पर सामने आया स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का बयान

Pranit More: सोशल मीडिया पर इन दिनों 370 रुपये बिरयानी विवाद सुर्खियों में बना हुआ है. जिसे लेकर स्टैंडअप...

More Articles Like This

Exit mobile version