‘युवा भारतीय हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे’, PM Modi ने की नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 साल पूरे किए हैं. इस ख़ास अवसर पर पीएम मोदी ने भारतीय युवाओं के लिए सरकार की ओर से दी गई योजनाओं, प्रयासों और उपलब्धियों को गिनाया है.

PM Modi ने की नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए मजबूती से काम कर रही है. पिछले 12 सालों की एक खास बात यह रही है कि भारत के युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और ‘अटल इनोवेशन मिशन’ जैसी पहलों के जरिए एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हुआ है जो इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है.”

सफलता की कहानियां हमारी युवा शक्ति लिख रही

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन में से एक है और इनमें से कई सफलता की कहानियां हमारी युवा शक्ति लिख रही है, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से.” उन्होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान और तकनीक से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं. यह देखकर खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे.

खेल जगत में युवाओं के प्रदर्शन को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल जगत में युवाओं के प्रदर्शन की भी सराहना की. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का मान बढ़ाया है. कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में युवा भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार देश का गौरव बढ़ाया है.” उन्होंने कहा कि खेलों का मजबूत इकोसिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘सिंधु का पानी आतंकवादियों के संरक्षकों तक नहीं पहुंचने देंगे’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This