फ्लाइट में खराबी आने से मचा हड़कंप, दहशत के बीच यात्रियों को सांत्वना देने लगे पूर्व आर्मी चीफ, बच गई सभी की जान!

Must Read

New Delhi: गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2102 में खराबी आने से हडकंप मच गया. 229 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रही इस फ्लाइट के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान को 14 हजार फीट की ऊंचाई से वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया. इसी विमान में भारतीय सेना के पूर्व आर्मी चीफ जनरल जेजे सिंह भी बैठे हुए थे. पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने फ्लाइट के अंदर के दिल हिला देने वाले माहौल के बारे में बताया है.

बिल्कुल भी नहीं बैठने वाले थे

साथ ही यह भी बताया कि एक बार तो वे भी सोचने लगे कि उन्होंने ये फ्लाइट क्यों ली. जबकि उन्हें तो बेलगावी से दिल्ली जाना था. जेजे सिंह ने बताया वे इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 में बिल्कुल भी नहीं बैठने वाले थे. उनका प्लान बेलगावी से दिल्ली के लिए उड़ान भरने की थी लेकिन उन्हें किसी काम के चलते राजधानी जल्दी पहुंचना जरूरी था, इसलिए उन्होंने गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने का फैसला लिया.

चाहते हुए भी नहीं भूल पाएंगे

हालांकि यह एक फैसला उनके जीवन का एक ऐसा पल बन गया, जो वह चाहते हुए भी नहीं भूल पाएंगे. उहोंने बताया कि एयरबस ए-321 नियो विमान ने सुबह 9:16 बजे रनवे से उतरकर टेक ऑफ किया तब तक सब कुछ ठीक था. फिर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के अंदर जनरल सिंह ने एक जोरदार आवाज सुनी, जिसके बाद फ्लाइट के इंजन से हिसिंग की आवाज आई और सन्नाटा छा गया. विमान की स्पीड अचानक काफी कम हो गई.

एक डर पूरे विमान में फैल गया

शुरुआत में पूरे जोर से ऊपर बढ़ रहा विमान अचानक धीमा पड़ गया. केबिन में मौजूद लगभग सभी यात्रियों को अब महसूस हो गया था कि कुछ गड़बड़ हुई है. एक डर पूरे विमान में फैल गया. इस दौरान क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संभावित इंजन फेलियर की सूचना दी और तुरंत वापस लौटने का अनुरोध किया. विमान के केबिन में अचानक दहशत फैल गई. कुछ यात्री रोने लगे. एक महिला अपनी तीन महीने की बच्ची को सीने से चिपकाए बेहाल हो रही थी.

मैदानों में सैनिकों का मनोबल बढ़ाया

जनरल सिंह ने कभी युद्ध के मैदानों में सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था, अब नागरिक यात्रियों को सांत्वना दे रहे थे और लगातार कह रहे थे कि सब ठीक होगा. उन्होंने कहा कि मैंने अपने सहयात्रियों को आश्वस्त करने की पूरी कोशिश की कि भगवान की कृपा से सब ठीक हो जाएगा. हालांकि मुसीबत के इन पलों में पायलट की शांति जबर्दस्त थी. उन्होंने यात्रियों में कोई अतिरिक्त चिंता पैदा नहीं की और अपना काम पूरी दक्षता से करते रहे.

एक इंजन फेल हो चुका

लैंडिंग से ठीक पहले उन्होंने घोषणा की कि एक इंजन फेल हो चुका है और उनका लक्ष्य विमान को सुरक्षित जमीन पर उतारना है. सुबह 9:45 बजे विमान गोवा हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार दिया गया. इसमें 229 यात्री सवार थे. टर्बुलेंस और क्रॉसविंड के बावजूद लैंडिंग काफी स्मूद रही. जैसे ही विमान उतरा, एक बार फिर यात्रियों की आंखों से आंसू निकल आए और वे भगवान को धन्यवाद देते रहे.

इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू नहीं

लैंडिंग के बाद यात्री सामान्य तरीके से उतारे गए, कोई इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू नहीं किया गया. जनरल सिंह भी रो नंबर 3 में बैठे थे. उन्होंने बताया कि कुछ क्षणों के लिए मेरे मन में भी सवाल उठा, क्यों मैंने अपनी योजना बदली? क्यों इस फ्लाइट को चुना? लेकिन तुरंत मैंने भगवान की कृपा और पायलट की कुशलता का शुक्रिया अदा किया.

इसे भी पढ़ें. होर्मुज का नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिएः ईरान से जंग के बीच ट्रंप का नया दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This