आज अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में शामिल होंगी राष्‍ट्रपति मुर्मू, अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे 18 देशों के जहाज

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Fleet Review: विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (IFR) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के मित्र देशों की नौसेनाओं के जहाज, पनडुब्बियां और विमान शामिल होंगे. भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी इस कार्यक्रम की समीक्षा करने पहुंची हैं. यह कार्यक्रम भारत की वैश्विक समुद्री सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है.

बता दें कि भारत में यह तीसरा फ्लीट रिव्यू आयोजित किया गया है. इससे पहले यह कार्यक्रम  पहली बार साल 2001 में मुंबई में, जबकि दूसरी बार 2016 में विशाखापत्‍तनम में ही आयोजित किया था. आईएफआर 2026 अब तक का भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू माना जा रहा है.

18 देशों को नौसैनिक हो रहे शामिल

इस आयोजन में अलग-अलग देशों के नौसैनिक एक-दूसरे से मिलेंगे, अनुभव साझा करेंगे और पेशेवर सहयोग को आगे बढ़ाएंगे. इस बार का थीम है, ‘United Through Oceans’ यानी महासागरों के जरिए एकता है. यह आयोजन भारतीय नौसेना की ताकत, समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का बड़ा प्रदर्शन है.

राष्‍ट्रपति मुर्मू करेंगी रिव्यू

कार्यक्रम के दौरान भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रिव्यू एंकरेज एरिया में इकट्ठा हुए फ्लीट का रिव्यू करेंगी. इस बीच INS सुमेधा, जो देश में बना नेवल ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NOPV) है पर प्रेसिडेंट प्रेसिडेंशियल यॉट के तौर पर सवार होंगे और प्रेसिडेंशियल कॉलम को लीड करेंगे.

वहीं, अलग-अलग फ्रेंडली विदेशी देशों और भारत के एंकर्ड जहाजों के अलावा, रिव्यू में वॉरशिप और सबमरीन के मोबाइल कॉलम का स्टीम पास्ट और नेवल एयरक्राफ्ट का फ्लाईपास्ट भी होगा. फ्लीट रिव्यू में सेलिंग वेसल की परेड, हेलीकॉप्टर द्वारा सर्च और रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन और मरीन कमांडो का डिस्प्ले जैसी कई दिलचस्प एक्टिविटी भी शामिल हैं.

18 देशों के 19 जहाज

  1. सेशेल्स
  2. इंडोनेशिया
  3. मालदीव
  4. थाईलैंड
  5. ओमान
  6. ईरानी
  7. रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया नेवी
  8. ऑस्ट्रेलिया
  9. जापान
  10. म्यांमार
  11. वियतनाम
  12. UAE
  13. मलेशिया
  14. साउथ अफ्रीका
  15. रशियन नेवी
  16. ऑस्ट्रेलिया
  17. बांग्लादेश
  18. श्रीलंका

इसे भी पढें:-यूरोप में लगातार घट रही पर्यटकों की संख्‍या, भारत और चीन मिलकर करेंगे भरपाई; सर्वे में खुलासा

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version