पुरी में आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे गौतम अडानी, भुवनेश्वर से हुए रवाना

Jagannath Rath Yatra 2025 : 27 जून 2025 से ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन शुरू हो चुका है. बता दें कि भगवान जगन्‍नाथ की यात्रा 12 दिन तक चलती है. इस यात्रा के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्त पुरी पहुंचे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा के लिए आज अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन करने के लिए आज पुरी पहुंचने हैं. बता दें कि वह दर्शन के लिए भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं. यहां से वह पुरी के लिए रवाना होंगे.

भक्‍तों के ‍लिए ‘प्रसाद सेवा’ का आयोजन

जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ की ही तरह पुरी में भी अडानी ग्रुप ने भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ का आयोजन किया. उनका मकसद यह है कि पुरी आए लाखों की तादात में भक्तों को साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है.

सेवा और समर्पण का अनुपम उत्सव

ऐसे में उन्‍होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक्‍स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ”आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम उत्सव है. इस पुण्य अवसर पर, लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी परिवार पूरी निष्ठा और श्रद्धा से समर्पित है.

इस्कॉन–अडानी ग्रुप की शुरू की गई ‘प्रसाद सेवा’

इस दौरान रथयात्रा के शुरू होने पर 8 जुलाई तक इस्कॉन और अडानी ग्रुप की शुरू की गई ‘प्रसाद सेवा’ में भक्तों को दाल, चावल, सब्जी, चपाती और मिठाइयां दी जा रही हैं और इतनी भीषण गर्मी से राहत के लिए फल, फ्रूट जूस और शेक भी वितरित किए जा रहे हैं. बता दें कि इस्कॉन और अडानी ग्रुप ने मिलकर ‘प्रसाद सेवा’ के लिए पुरी धाम में मेगा किचन सेटअप किया है,  जहां रोजाना 2 लाख से अधिक लोगों के लिए भोजन पकाया जा रहा है.

 इसे भी पढ़ें :- बमबारी के बाद अब जुबानी जंग, ईरान से डील करना चाहता है अमेरिका तो…, अराघची ने दे डाली नसीहत

Latest News

फुटबॉलर क्रिस्टियानो के बेटे को पहली बार अंडर-17 टीम में मिली जगह, पुर्तगाल के लिए खेलेगा क्रिस्टियानो जूनियर

New Delhi: महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे क्रिस्टियानो जूनियर को पहली बार पुर्तगाल की अंडर-17 टीम में जगह...

More Articles Like This

Exit mobile version