जम्मू-कश्मीर: कठुआ में मिला पाकिस्तानी विमान के आकार का गुब्बारा, जब्त

इस्लामाबाद: शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक विमान के आकार का गुब्बारा मिला, जिस पर PIA (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) का लोगो बना हुआ था. काले और सफेद रंग का यह रहस्यमयी गुब्बारा कठुआ जिले के हीरानगर में जमीन पर पड़ा मिला. गुब्बारे को सुरक्षाबलों ने जब्त कर लिया और इस बात का पता लगाने के लिए कि गुब्बारा कहां से आया है, इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

मालूम हो कि इस वर्ष फरवरी में शिमला के एक सेब के बगीचे में हवाई जहाज के आकार का एक हरे और सफेद रंग का गुब्बारा देखा गया था, जिस पर पीआईए का लोगो बना हुआ था. 20 मई को, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कहा था कि उन्होंने अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग जब्त किया. पिछले दिनों, बीएसएफ ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर चार पाकिस्तानी ड्रोनों को रोका और उनमें से तीन को मार गिराया था.

इससे पहले 1 अप्रेल को श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर क्षेत्र में 41PS चेक पोस्ट एरिया में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ड्रोन के मूवमेंट की आशंका के चलते BSF जवानों ने उस पर फायरिंग की थी. सीमा पर पाकिस्तान से हेरोइन तस्कर ड्रोन के जरिए अक्सर भारतीय सीमा में ड्रग्स भेजते हैं. इस आशंका के चलते सीमा सुरक्षा बल और सीमा क्षेत्र की राजस्थान पुलिस हमेशा चौकस रहती है.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version