Jammu-Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा कल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः नौ जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण दौरे पर जाएंगे. इस दौरान गृह मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के व्यापक विकास का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे. इसके साथ ही वह विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. शाह विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ नियुक्ति पत्र का वितरण भी करेंगे.

रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला जम्मू नार्थ की मढ़ विधानसभा के घौ मन्हासा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया. जिला जम्मू बार्डर के प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि गृहमंत्री के दौरे को लेकर जानकारी दी गई. राजेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को 9 जनवरी को घौ मन्हासा मंडल की तरफ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में शामिल होने को कहा.

Latest News

बदलेगा लखनऊ का स्वरूप, डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को सौंपा राजधानी की दीर्घकालिक मोबिलिटी प्लान

लखनऊ: तेज़ी से महानगर बनते लखनऊ को आने वाले दशकों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version