झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, डिप्टी कलेक्टर से लेकर सिविल जज तक 44 परीक्षाएं की रद्द

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Exam Cancelled: छात्रों के भारी प्रदर्शन के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बीते दिन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की गई है, जिन्हें अनियमितताओं के कारण रद्द किया गया है. मंगलवार की रात झारखंड सरकार ने 8 नोटिफिकेशन जारी कर ये जानकारी साझा की है. ये फैसला सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोटेस्ट के बीच जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद लिया है. सरकार ने जानकारी दी है कि इन द्द की गई परीक्षाओं में वो परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से JPSC और TDPL ने आयोजित की थीं.

कौन सी परीक्षाएं हैं शामिल

सरकार द्वारा रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पदों के लिए होने वाली भर्तियां शामिल हैं. इसके अलावा रद्द की गई अन्य प्रमुख परीक्षाओं में सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन सरंक्षक और अन्य प्रशासनिक व तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- ‘हम भारत से नहीं चाहते टकराव, पड़ोसी देश हमारे मित्र’, तीस्ता जल बंटवारा समझौते पर बांग्लादेश का बड़ा बयान

सोमवार को बैठक के बाद लिया फैसला Jharkhand Exam Cancelled

जारी की गई अधिसूचनाओं में कहा गया है कि JPSC-JSSC में अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें गठित करने के लिए हाई कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा, साथ ही JPSC-JSSC में एक आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा. सरकार ने कहा कि, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में JPSC-JSSC  में सुधार के लिए बनाई गई समिति 2 महीने में उसे रिपोर्ट देगी. सरकार ने सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की. इसके अलावा टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी परिणाम को भी रद्द कर दिया.

ये भी पढ़ें- 18 अगस्त 1942: जब गाजीपुर के इस गांव ने अंग्रेजी हुकूमत को दी थी खुली चुनौती, 8 वीरों के लहू से लिखी गई आजादी…

Latest News

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

Kolkata Fire: तारापीठ के बाद कोलकाता में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. न्यू मार्केट इलाके में...

More Articles Like This

Exit mobile version