झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, बोले शाह- ‘माटी, बेटी, रोटी की सुरक्षा करेंगे सुनिश्चित…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. यह घोषणा पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जारी किया है. इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे.

भाजपा ‘माटी, बेटी, रोटी’ की सुरक्षा करेगी सुनिश्चित

इस दौरान अमित शाह ने कहा, मतदाताओं को घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली झामुमो सरकार और किसी को भी अवैध रूप से सीमा पार नहीं करने देने वाली भाजपा के बीच चयन करना होगा. श्री शाह ने आगे कहा, भाजपा झारखंड की ‘माटी, बेटी, रोटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जो वर्तमान शासन में गंभीर खतरे में हैं.

बीजेपी ने अपने सभी संकल्पों को किया है पूरा

अमित शाह ने कहा, करोड़ों झारखंडवासियों से चर्चा कर संकल्प पत्र बना है. इस संकल्प पत्र पर झारखंड के लोगों की उम्मीद है. आदिवासियों की जमीन, रोटी, बेटी की रक्षा करेंगे. बीजेपी ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है. हेमंत सोरेन सरकार ने सारी योजनाएं ठप कर दीं. हम फिर से सारी योजनाएं शुरू करेंगे. हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है. झारखंड में घुसपैठिए जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. हम झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकेंगे. झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे.

झारखंड को बीजेपी ने बनाया

श्रीशाह ने आगे कहा, गरीब कल्याण, युवाओं का भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा…सब कुछ संकल्प पत्र में है. झारखंड को बीजेपी ने बनाया. अब संवारने का काम भी हमलोग करेंगे. 5 साल पहले आई हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया. यहां जनता असुरक्षित है, आदिवासी असुरक्षित है, यहां की बेटियां असुरक्षित है. बीजेपी ने माटी-रोटी-बेटी को बचाने का संकल्प लिया है. देश के आदिवासियों की सुरक्षा, उनकी भूमि की सुरक्षा, उनकी बेटी, माटी और रोटी की सुरक्षा का वादा हमारे संकल्प पत्र में है.

झारखंड में भाजपा की सरकार किया विकास कार्य

इससे पहले, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बताया, झारखंड में जब भी भाजपा की सरकार रही, तब विकास कार्य हुआ है. उन्‍होंने कहा, “झारखंड में जब भी भाजपा ने सरकार बनाई, तब राज्य में विकास कार्य हुए. जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सरकार बनाई, तब उन्होंने राज के लिए कुछ भी नहीं किया. उन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया. पिछले पांच वर्षों से वे झारखंड को लूट रहे हैं. बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version