Jharkhand Election 2024: सीएम योगी आज झारखण्ड के दौरे पर, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Jharkhand Election 2024: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (14 नवम्बर) को झारखण्ड दौरे पर रहेंगे. यहां वे चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे. वे निरसा विधानसभा, बोकारो विधानसभा और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. 
सीएम योगी आज सुबह करीब 11 बजे बोकारो के सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में बोकारो विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण के लिए वोट की अपील करने आ रहे हैं. बता दें, 20 नवंबर को बोकारो विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान होना है. ऐसे में अब दिग्गजों का विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जमावड़ा लग रहा है.

योगी आदित्यनाथ के आगमन से यहां अपार जनसमूह उमड़ेगा- बिरंची नारायण

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी बिरंची नारायण ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के आगमन से यहां अपार जनसमूह उमड़ेगा और पुस्तकालय मैदान में लोगों की इतनी भीड़ होगी कि पैर रखने की भी जगह नहीं मिलेगी. उन्होंने आगे कहा, योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अन्य टीमें भी वहां मौजूद रहेंगी.

योगी आदित्यनाथ के आगमन से यहां आएगा तूफान- बिरंची नारायण

उन्होंने बताया, योगी आदित्यनाथ के आगमन से यहां तूफान आएगा और इस तूफान में विपक्ष उड़ जाएगा. इधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं. बोकारो के लोग भी योगी को सुनने और देखने के लिए उत्सुक हैं.
ये भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को भेजा नोटिस, अदालत में पेश होने का दिया आदेश
Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version