नए साल में नौकरी के बढ़ेंगे अवसर, कंपनियां करेंगी बंपर भर्तियां, रिपोर्ट में दावा

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Job Opportunity: देश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड-न्‍यूज है. नए साल में जॉब के अकसर बढ़ने वाले हैं. दरअसल, कंपनियां जनवरी से लेकर मार्च तक बंपर भर्ती करने की तैयारी में है. मैनपावरग्रुप के एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे में शामिल 40 फीसदी कंपनियों के शीर्ष मैनेजमेंट ने अगले तीन महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बात कही. इसके वजह से भारत में अगले साल जनवरी से मार्च में रोजगार परिदृश्य वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत रहने के आसार हैं. मतलब की नई नौकरियां निकलेंगी.

सर्वे में 3 हजार कंपनियों ने लिया हिस्सा  

सर्वे में भारत के विभिन्‍न क्षेत्रों के 3 हजार से अधिक कंपनियों को शामिल किया गया. मंगलवार को जारी इस सर्वे के मुताबिक, 53 फीसदी नियोक्ता कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, जबकि 13 फीसदी नियोक्ताओं ने 2025 कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में कर्मचारियों की संख्या कम करने की आशंका जताई. वहीं, 31 प्रतिशत कंपनी में किसी बदलाव की उम्‍मीद नहीं है. कुल मिलाकर आगामी साल के बेहतर होने की पूरी उम्मीद है. सरकार भी अपना खर्च बढ़ा रही है, जिससे कंपनियों के पास काम के ऑर्डर बढ़ेंगे. इससे भी नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

दुनिया में सबसे ज्यादा अवसर निकलेंगे 

मैनपावरग्रुप के भारत एवं पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा कि भारत विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है. साल 2025 की पहली तिमाही के लिए एम्प्लॉयमेंट आउटलुक में ग्लोबल लीडर रूप में इसकी स्थिति देश की आर्थिक प्रगति में नियोक्ताओं के विश्वास को दिखाती है. भारत में सबसे अधिक 40 फीसदी शुद्ध रोजगार अनुमान प्रतिशत है.

इसके बाद 34 प्रतिशत के साथ अमेरिका, 32 प्रतिशत के साथ मेक्सिको का क्रमश: दूसरा तथा तीसरा नंबर है. वहीं अर्जेंटीना के लिए एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सबसे खराब -1 प्रतिशत रहा है. वहीं वैश्विक औसत 25 प्रतिशत आंका गया.

ये भी पढ़ें :- Hathras Accident: कंटेनर-मैजिक की भिड़ंत, सात की मौत, कई लोग घायल

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This