Karnataka: कर्नाटक में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस सरकार का बड़ा फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka: कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है. कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने पेट्रोल के दाम तीन और डीजल की कीमतों को लगभग 3.05 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है. कांग्रेस सरकार के इस फैसले के अनुसार, कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल का सेल्स टैक्स 29.84 फीसदी, जबकि डीजल का बिक्री कर 18.44 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकार के इस फैसले के असर के बारे में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से पेट्रोल की कीमत लगभग तीन रुपये, जबकि डीजल की कीमत 3.05 रुपये बढ़ जाएगी.

इस फैसले का असर उपभोक्ताओं के आम इस्तेमाल वाली चीजों पर भी पड़ने की संभावना है. रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है. दैनिक आवाजाही के लिए लोग वाहनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं. साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी ईंधन की कीमतों को बढ़ने के बाद टिकट की दरों में बदलाव कर सकती हैं. मालूम हो कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक बाद देश की प्रमुख दूध कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया था. ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के फैसले से जनता पर और बोझ बढ़ जाएगा.

Latest News

ATM Cash Crisis: छोटे शहरों में ATM बंद होने का खतरा, कैश की कमी पर RBI तक पहुंची शिकायत

देश के कई टियर-2 और टियर-3 शहरों में ATM में नकदी की कमी होने की आशंका जताई गई है. ATM इंडस्ट्री ने RBI और बैंकों से जल्द समाधान की मांग की है. हालांकि RBI ने भरोसा दिलाया है कि ग्राहकों को नकदी की कमी नहीं होने दी जाएगी.

More Articles Like This

Exit mobile version