गुजरात के बाद केदारनाथ में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Kedarnath: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है. केदारनाथ से तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के नज़दीक धुरी खर्क के समीप क्रैश हो गया है. जिसमें सभी सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने की बच्ची भी है. कैप्टन की भी हादसे में मौत हुई है.

यह घटना आज सुबह 5 बजे के करीब की बताई जा रही है. गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी. हेलीकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है.

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होने एक्स पर लिखा है कि, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

मौसम खराब होने के कारण हार्ड लैंडिंग

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की यह पांचवीं घटना है. आज की घटना के बारे में बताया गया है कि दिनांक 15.06.25  को समय लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी का हेलीकॉप्टर छह श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया था. रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उक्त हेलीकॉप्टर के अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है.

मृतकों के नाम

1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद
4.तृष्टि सिंह
5.राजकुमार
6.श्रद्धा
7.राशि बालिका उम्र 10 वर्ष

Latest News

मानवता के लिए मिसाल बनीं Nita Ambani ! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology...

More Articles Like This

Exit mobile version