हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, 6 महीने अब यहां होंगे दर्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Dham Temple Doors Closed: आज से शीतकाल के लिए उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए. इस अवसर पर केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आज भाई दूज के मौके पर सुबह करीब 8:30 बजे अगले 6 महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए. इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए. पूरी केदारघाटी हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी. इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे.

यात्रा के पहले दिन, यानी आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी. इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी. तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी. यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था पूरे 6 महीने तक की जाएगी.

केदारनाथ-बदरीनाथ में पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु 

उत्तराखंड में मानसून के दौरान आपदाओं के कारण बार-बार बाधित हुई चारधाम यात्रा ने बर्फबारी और लगातार खराब मौसम के बावजूद रफ्तार पकड़े रही. केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या ने नए रिकॉर्ड कायम किए. केदारनाथ में जहां इस वर्ष दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बुधवार को 16.56 लाख के पार चली गई, वहीं बदरीनाथ में यह आंकड़ा 14.53 लाख से अधिक हो गया.

आंकड़ों के अनुसार, पिछला रिकॉर्ड 2024 में बना था, जब पूरे यात्राकाल में 16.52 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर पहुंचे थे, जबकि बदरीनाथ के दर्शन के लिए 14.35 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे.

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version