केशव प्रसाद मौर्य ने CM योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी सरकार में उप मुख्यमंत्री और विधान परिषद् सदस्य केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक हिन्दी अखबार को दिए गए साक्षात्कार में कहा है, विपक्ष इस बात को बेवजह तूल दे रहा है.  डिप्टी सीएम ने कहा, यह भारतीय जनता पार्टी का नारा नहीं है.
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, भाजपा विकास के नाम पर इलेक्शन लड़ती है. हम जो वादा करते हैं, उसका हिसाब जनता को देते हैं. बटेंगे तो कटेंगे, बीजेपी का नारा नहीं है. यह सिर्फ भाषण का हिस्सा है. विपक्ष इसको तूल देकर अपनी सियासी रोटी सेंकना चाहता है. उन्होंने कहा, बीजेपी का नारा- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है. इसे हमारे नेता पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है. उसी पर पार्टी काम कर रही है. सपा, कांग्रेस ने हिन्दुओं को जातिओं में बांट दिया है. ये हिन्दुओं में जाति देखते हैं और मुस्लिमों को एक नजर से देखते हैं. सच्चाई यह है कि मुस्लिमों में भी कई वर्ग हैं, लेकिन तुष्टिकरण की वजह से विपक्ष इस पर बात नहीं करता.
बता दें, सीएम योगी ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा सबस पहले यूपी में दिया था. उप-चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले उन्होंने एक जनसभा में यह बात कही थी. इसके बाद हरियाणा, जम्मू-कश्मीर चुनाव में इसका इस्तेमाल किया गया.
Latest News

WB Election: सीएम योगी बोले- TMC की अराजकता से मुक्त होने का आह्वान कर रही बंगाल की धरती

West Bengal Election: गुरुवार को फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे. बाराबनी विधानसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version