Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव ने काटा 78 पाउंड का केक, बैंड-पार्टी के साथ बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज, 11 जून को अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. पार्टी के सुप्रीमो के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. राजद इस अवसर को ‘सामाजिक सद्भावना दिवस’ के रूप में मना रहा है. बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पहुंच रहे हैं.

लालू यादव ने 78 पाउंड का केक काटा

इस मौके पर पटना में राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव ने 78 पाउंड का केक काटा. इस दौरान लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं. उन्होंने केक का टुकड़ा भी लालू यादव को खिलाया. इससे पहले, पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) ने अपने फेसबुक वॉल पर भी केक काटने की तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में लालू यादव घर के लोगों के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं.

मीसा भारती ने अपने पिता लालू यादव को दी जन्मदिन की बधाई

मीसा भारती ने तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने पिता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई भी दी है. उन्होंने लिखा, हिम्मत के हिमालय, न्याय के अथाह सागर, जन चेतना के प्रदीप्त लौ, हर वंचित की आवाज़, आदरणीय पापा को उनके 78वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप हैं तो सब कुछ है! आप हैं तो जहां है.
इस मौके पर राबड़ी आवास में सुबह से ही जश्न शुरू हो चुका है. चुनावी साल में पार्टी इस जन्मदिन को अपने खास अंदाज में मना रही है. कार्यकर्ता भी अलग-अलग अंदाज में पहुंच रहे हैं और अपने नेता को बधाई दे रहे हैं. कोई 78 किलो का लड्डू ला रहा है, तो कोई बैंड बाजे के साथ राबड़ी देवी के आवास पहुंचा.

क्‍या बोले विधायक भाई वीरेंद्र ?

इधर, लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, लालू यादव की लंबी आयु हो, वे स्वस्थ रहें और हमारा मार्गदर्शन करते रहें, यही हम सभी की कामना है. उन्होंने कहा कि इस साल हम लोग अपने नेता को बड़ा तोहफा देंगे, इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.
राजद इस मौके पर कई गांवों में बच्चों के लिए किताबों का वितरण, गरीबों के लिए भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. राजद ने ‘लालू संदेश’ अभियान शुरू किया है, जिसमें उनके पुराने भाषणों और नए बयानों को सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है.
Latest News

20 February 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This