मुंबई में LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, राशन वितरण विभाग ने जब्त किया स्टॉक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Crisis: मुंबई में राशन वितरण विभाग ने घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चला रही है. इसी कड़ी में वर्ली इलाके में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केट का पर्दाफाश करते हुए बड़े स्टॉक को जब्त किया गया है.

गैर-कानूनी तरीके से बेचे जा रहे सिलेंडर LPG Crisis

प्रशासन को गुप्त जानकारी मिली थी कि मुंबई के वर्ली नाका पर गणपतराव कदम मार्ग पर ‘सूरज वल्लभदास चॉल’ इलाके में गैस सिलेंडर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं. इस सूचना पर राशन वितरण विभाग और पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा और गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किए गए सिलेंडर जब्त कर लिए. इस कार्रवाई में एचपी कंपनी के पांच किलोग्राम के छह भरे हुए और 58 खाली सिलेंडर जब्त किए गए. साथ ही अन्य गैस कंपनी के भरे हुए सिलेंडर भी जब्त किए गए.

जब्त सिलेंडर को वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है

अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रिफिल करके ब्लैक मार्केट में बेचने के लिए रखा गया था. जब्त सिलेंडर को वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने साफ किया कि ऐसे रिहायशी इलाके में सिलेंडर रखना और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से बेचना बहुत खतरनाक है और इससे लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता है.

प्रशासन ने दी चेतावनी

गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए डिपार्टमेंट की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसकी वजह से कमर्शियल गैस सहित घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. सरकार का दावा है कि अभी पर्याप्त मात्रा में भंडार हैं. इसके बावजूद पूरे देश में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी देखने को सामने आ रही है. जगह-जगह लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं.

ये भी पढ़ें- कानपुर हाईवे पर हादसा: ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, दो लोगों की मौत, 50 घायल

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version