LPG सिलेंडर बुकिंग नियम बदले: शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन का अंतर, OTP से होगी डिलीवरी पुष्टि

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG News, Gas Cylinder Rules: देश में LPG की बढ़ती मांग और बाजार में फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में जानकारी देते हुए कहा कि अब सिलेंडर की बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतर तय किया गया है ताकि अनावश्यक बुकिंग और बाजार में असंतुलन को रोका जा सके.

अब तय होगा बुकिंग के बीच अंतर

सरकार के नए नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता अब एक सिलेंडर बुकिंग के बाद कम से कम 25 दिन के अंतराल के बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे. वहीं ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में यह अंतराल 45 दिन रखा गया है. सरकार का कहना है कि कई जगह लोग घबराहट में बार-बार बुकिंग कर रहे थे जिससे सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ रहा था.

OTP से होगी गैस डिलीवरी की पुष्टि

सरकार ने डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) प्रणाली को और सख्त करने का फैसला किया है. अब सिलेंडर की डिलीवरी तभी दर्ज होगी जब ग्राहक के मोबाइल पर आए वन टाइम कोड के जरिए इसकी पुष्टि की जाएगी. फिलहाल यह व्यवस्था करीब 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर लागू है जिसे बढ़ाकर जल्द ही 90 प्रतिशत तक किया जाएगा. इससे गलत डिलीवरी और हेरफेर की संभावना कम होगी.

कमर्शियल LPG पर भी लगी सीमा

सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे कमर्शियल LPG की मासिक मांग का केवल 20 प्रतिशत हिस्सा ही आवंटित करें. इसका उद्देश्य जमाखोरी और काला बाजारी पर रोक लगाना है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि होटल और रेस्तरां उद्योग को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं है बल्कि अवैध बिक्री को नियंत्रित करना है.

LPG उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी

सरकार ने रिफाइनरियों को अतिरिक्त उत्पादन के निर्देश दिए हैं. पिछले पांच दिनों में LPG उत्पादन में करीब 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही अतिरिक्त LPG की खरीद भी शुरू कर दी गई है ताकि गरीब और वंचित परिवारों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े.

निगरानी के लिए बनाई गई समिति

नई व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. इसमें इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. राज्य प्रशासन और रेस्तरां संघों के साथ भी बैठकें की जा रही हैं. साथ ही फील्ड अधिकारी और एंटी एडाल्टरेशन सेल डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर निगरानी रखेंगे.

कीमतों पर सरकार उठा रही बोझ

सरकार के मुताबिक बिना सब्सिडी वाला घरेलू LPG सिलेंडर फिलहाल करीब 913 रुपये में उपलब्ध है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 987 रुपये होनी चाहिए थी. यानी सरकार करीब 74 रुपये का अतिरिक्त बोझ खुद उठा रही है ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके.

पड़ोसी देशों से सस्ता LPG

सरकार ने संसद में बताया कि भारत में LPG की कीमत कई पड़ोसी देशों से कम है. पाकिस्तान में गैस सिलेंडर करीब 1,046 रुपये, श्रीलंका में 1,242 रुपये और नेपाल में लगभग 1,208 रुपये का है. तेल कंपनियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है.

यह भी पढ़े: Iran Israel War: ईरान का दुबई में फिर हमला, बुर्ज खलीफा के पास दिखा धुआं

Latest News

गोल्फ जगत में शोक की लहर, दिग्गज चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन

Lucknow: भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन...

More Articles Like This