सट्टेबाजी से जुड़े Rock Star के तार! महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने Ranbir Kapoor को भेजा समन

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Summon Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी ने समन भेजा है. बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी गेमिंग ऐप से जुड़े होने के आरोप में ये समन प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर को महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी ने तलब किया है. एक्टर तो आगामी 6 अक्टूबर को जांच एजेंसी के सामने पेश होना है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मामला महादेव सट्टेबाजी ऐप के संस्थापक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़ा हुआ है. इसके पहले जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग से कमाए 417 करोड़ के धन को जब्त किया था.

सनी लियोन का भी नाम शामिल
सूत्रों की मानें तो इस मामले में न केवल रणबीर कपूर बल्कि सनी लियोन, नेहा कक्कड़, टाइगर श्रॉफ, आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि दुबई में सौरभ चंद्राकर की शादी में ये सारे कलाकार शामिल होने के लिए पहुंचे थे, यही वजह है कि जांच एजेंसी ने सभी को जांच के दायरे में रखा है. मिली जानकारी के अनुसार करीब 17 बड़े सेलिब्रिटीज का नाम भी इस मामले में जुड़ा. कथित तौर पर एक्टर रणबीर कपूर पर आरोप है कि इस एप के प्रमोशन के बदले उनको मोटी रकम दी गई. जो रकम एक्टर को दी गई थी, वो गैरकानूनी तरीके से कमाई गई थी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

AC Side Effects: घंटों AC में रहने से ड्राई हो सकती है स्किन, बाल भी हो सकते हैं खराब, जानिए बचाव के तरीके

गर्मी से राहत देने वाला AC आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर भी असर डाल सकता है. लंबे समय तक AC में रहने से ड्राईनेस, खुजली, बालों का टूटना और नमी की कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. जानिए इससे बचाव के आसान उपाय.

More Articles Like This

Exit mobile version