महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की खूबसूरती बनी आफत, CM योगी से की सुरक्षा की मांग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: 13 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. संगम नगरी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की खूबसूरती चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग उसके साथ तस्वीर लेने के लिए बेताब हो गए हैं, जिसके कारण मोनालिसा और उसके परिवार वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

मोनालिसा की खूबसूरती बनी आफत

मोनालिसा की खूबसूरती ही उसकी आफत बन गई है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग मोनालिसा संग बात करने और फोटो लेने के लिए बेताब हो गए हैं, जिसके कारण वो महाकुंभ छोड़ना चाहती है. मोनालिसा ने कहा कि वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं. वह ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह फिल्मों में कामयाब होना चाहती है. वो फिलहाल महाकुंभ छोड़ने की तैयारी में है. बाहर निकलते ही भीड़ से घिर जाने की वजह से मोनालिसा को डर लगने लगा है. उसका कहना है कि कुछ लोगों ने उसकी खूबसूरती को देखकर उसे महाकुंभ से उठा ले जाने की धमकी भी दी है.

सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

मोनालिसा ने कहा कि खुद उसे और उसके परिवार वालों को अब यहां पर डर लग रहा है. उसने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है. मोनालिसा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश की इस बेटी की सुरक्षा के इंतजाम करें, ताकि वह माला बेचकर अपने परिवार का पेट पाल सकें. मोनालिसा ने कहा कि रातों-रात स्टार बन जाने की वजह से उन्हें अच्छा लग रहा है. उसे और उसके परिवार वालों को खुशी हो रही है, लेकिन वह जब भी माला बेचने के लिए बैग लेकर कहीं फुटपाथ पर कहीं फुटपाथ पर बैठती हैं, तो तुरंत लोगों की भीड़ लग जाती है, लोग उन्हें घेर लेते हैं और उनके साथ ढेरों फोटो खिंचाते हैं.

भीड़ की वजह से नहीं बेच पाती माला

मोनालिसा ने कहा कि उसे इतना परेशान कर दिया जाता है कि वो कुछ ही देर में भाग कर कहीं छुप जाती है. वो भीड़ के कारण माला तक नहीं बेच पाती है, जिसके कारण उसे और उसके परिवार को जबरदस्त नुकसान हो रहा है. यहां उसका परिवार कर्ज लेकर लाखों का सामान लेकर आया हुआ है. मोनालिसा 16 साल की है, लेकिन कभी स्कूल नहीं गई हुई है. मोनालिसा ने कहा कि वो तकदीर की वजह से वह रातों-रात स्टार बनी हैं, उस पर गंगा मैया की विशेष कृपा है.

खूबसूरती की वजह से बनी चर्चा का विषय

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वो हर वक्त मुस्कुराती रहती हैं. हालांकि, अब उनकी खूबसूरती ही उनकी मुसीबत की वजह भी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- अभिनेता व कवि रवि यादव का लिखा गीत ‘लहू आवाज़ देता है’ सुप्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह की आवाज़ में हुआ वायरल

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version