Maharashtra: देश में अवैध रूप से रह रहें 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: महाराष्ट्र में एटीएस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं. वहीं, पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक पिछले कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे.

एटीएस ने पुलिस के साथ मिलकर चलाया अभियान

एक अधिकारी के मुताबिक, विशेष अभियान चलाकर नवी मुंबई, ठाणे और सोलापुर में पुलिस की मदद से पिछले 24 घंटों में कार्रवाई की गई, इस दौरान 13 बांग्‍लादेशी नागरिको को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उन सभी लोगों पर विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं.

भारतीय दस्‍तावेज हासिल करने में कामयाब आरोपी

उन्होंने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज हासिल करने में कामयाब रहे थे. वहीं, इससे पहले भी एटीएस और पुलिस के संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार रात जालना जिले से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जो भोकरदन तालुका में क्रशर मशीनों पर काम कर रहे थे.

इसे भी पढें:- सऊदी अरब ने BRICS में शामिल होने के फैसले को किया स्थगित, कहीं इसकी वजह अमेरिका की धमकी तो नहीं?

 

Latest News

लखनऊ: ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में बोले डिप्टी CM- देश में अराजकता फैला रही इंडिया गठबंधन

Bjp Rally Lucknow: विपक्ष के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध के जवाब में भाजपा ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version