Maharashtra Cabinet Decisions: अहमदनगर का नाम हुआ ‘अहिल्यादेवी नगर’, शिंदे कैबिनेट ने लिए और भी कई बड़े फैसले; जानिए

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Cabinet Decisions: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने आज कई बड़े फैसले लिए. शिंदे कैबनिटे ने राज्य के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी नगर रखने की मंजूरी दे दी है. अब से अहमदनगर जिले को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी नगर के नाम से जाना जाएगा. इसी के साथ शिंदे कैबिनेट ने मुंबई के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मंजूरी दी है.

जानिए शिंदे कैबिनेट के फैसले

महाराष्ट्र सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई. शिंदे कैबिनेट ने भायंदर से लेकर विरार तक की लिंक बनाने की मंजूरी दी है. इसी के साथ आशा वर्कर्स को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सरकार द्वारा अब इन वर्कर्स के वेतन में 5 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र में आशा वर्कर्स काफी समय से धरना दे रही थीं.

जानकारी दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई के 8 लोकल रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला किया है. इन सभी स्टेशन के नाम ब्रिटिश काल के नाम थे.

श्रीनगर में बनेगा महाराष्ट्र भवन

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने का फैसला किया है. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार 2.5 एकड़ जमीन खरीदेगी. महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में पारित कर लिया था.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान, दो नए रूट पर चलेगी मेट्रो; केंद्र ने दी मंजूरी

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version