महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे का जन्मदिन आज, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है.

अमित शाह ने दी Eknath Shinde को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में आप निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं. गणपति बाप्पा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें.”

नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “मैं भगवान से आपके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”

देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान सिद्धि विनायक जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की कामना है.”

नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आप अपने राज्य और वहां के नागरिकों की भलाई के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें और सदैव स्वस्थ व खुशहाल रहें, मेरी ऐसी मंगलकामना है.”

श्रीकांत शिंदे ने दी बधाई

शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी उपमुख्यमंत्री और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी. इससे पहले, शिवसेना महिला विंग ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर में महा आरती की.

ये भी पढ़ें- संसद में आज से शुरू होगी बजट पर चर्चा, ट्रेड डील और असम CM के वीडियो को लेकर भी उठ सकते है कई सवाल

Latest News

UPI Payment Charges: दोस्त को ₹5,000 भेजने पर लगेगा चार्ज? P2P और P2M पेमेंट में समझें पूरा अंतर

UPI से दोस्त को 5,000 रुपये भेजने पर कोई अलग चार्ज लगता है या नहीं? जानिए P2P और P2M ट्रांजैक्शन में अंतर और Merchant Payment से जुड़े चार्ज का पूरा मामला.

More Articles Like This

Exit mobile version